ओला शेयर मूल्य (OLA Share Price) :
OLA का हो गया खेला! 8 महीने में आधी भी नहीं बची कीमत, आखिर क्यों अर्श से फर्श पर आ गिरा शेयर?
ओला कंपनी के शेयर में लगातार गिरावट आ रही है। स्थिति यह है कि मात्र 8 महीने में ही शेयर की कीमत आधी से ज्यादा गिर गई है।
हाइलाइट्स –
ओला इलोक्ट्रेक के गीयर 8 महीने में 67% गिर कपनी की खराब सर्विस के चलते शेपर में गिरावट
दिवालियापन की याचिका और छापों से कंपनी की स्थिति और बिगड़ी
भाविश अग्रवाल की कंपनी ओला इलेक्ट्रिक के शेयर में फिर से गिरावट आने लगी है। स्थिति यह है कि यह इश्यू प्राइस से भी नीचे ट्रेड कर रहा है। कंपनी के साथ ऐसे कई विवाद रहे हैं जिनके चलते इसके शेयरों में गिरावट बनी हुई है।
यह तब है जब लिस्टिंग के बाद इसके शेयर रॉकेट हो गए थे। अब हालात बहुत बुरे हैं। 8 महीने में इसके शेयर की कीमत आधी से भी कम रह गई है। यानी ऐसे निवेशकों की आधी से ज्यादा रकम डूब गई है जिन्होंने 8 महीने पहले इसके शेयर खरीदे होंगे
ओला इलेक्ट्रिक के शेयर में शुक्रवार को भी गिरावट आई। यह शेयर 3 फीसदी की गिरावट के साथ 52.44 रुपये पर बंद हुआ। पिछले 52 हफ्ते के निम्नतम स्तर के मुकाबले इसकी कीमत थोड़ी ही ज्यादा है।
यह शेयर 9 अगस्त 2024 को शेयर मार्केट में लिस्ट हुआ था। इसकी लिस्टिंग बहुत अच्छी नहीं थी और इश्यू प्राइस यानी 76 रुपये के करीब ही लिस्ट हुआ था। हालांकि बाद में इसकी कीमत में तेजी आई।
this read https://niharkhabar24.com/category/finance/
8 महीने में जबरदस्त नुकसान –
इस शेयर ने 8 महीने से भी कम समय में निवेशकों का जबरदस्त नुकसान कर दिया है। इस शेयर का 52 हफ्ते का हाई प्राइस 157.53 रुपये है। यह कीमत 20 अगस्त को थी। वहीं अब इसकी कीमत 52.44 रुपये रह गई है। ऐसे में इसने 8 महीने से भी कम समय में निवेशकों का करीब 67 फीसदी नुकसान कर दिया है जो आधे से भी काफी ज्यादा है।
यह शेयर 9 अगस्त को लिस्टिंग के बाद काफी तेजी से बढ़ने लगा था। कुछ ही दिनों में यह 157.53 रुपये पर आ गया था। यानी लिस्टिंग के 11 दिन बाद ही यह अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया था। लेकिन इसके बाद इसमें गिरावट आती गई। यह शेयर अभी तक अपने पिछले ऑल टाइम हाई पर नहीं पहुंच पाया है |
क्यों आई शेयर में गिरावट –
ओला के शेयर में गिरावट का सबसे बड़ा कारण खुद कंपनी को माना जा रहा है। पिछले साल ओला के स्कूटरों को लेकर काफी विवाद रहा था। सबसे ज्यादा विवाद खराब सर्विस पर था। ऐसी कई रिपोर्ट आई जिनमें कहा गया कि स्कूटर में कमी आने के बाद सर्विस सेंटर पर इसे सही करवाने में कई महीने लग गए।
इसी को लेकर कुणाल कामरा ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कई पोस्ट की थीं। इसमें कंपनी की खराब सर्विस को लेकर कई फोटो और वीडियो पोस्ट किए गए थे। इसे लेकर इनकी भाविश अग्रवाल से कुछ बहस भी हुई थी। इसके चलते ओला के शेयर में काफी गिरावट आ गई थी।
हाल ही में कंपनी की एक सब्सिडियरी के खिलाफ दिवालियापन की याचिका डाले जाने के बाद कंपनी के शेयर में ये गिरावट आई है। हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट बनाने वाली कंपनी रोस्मर्टा डिजिटल ने ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी उकी सब्सिडियरी कंपनी ओला इलेक्ट्रिक टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड पर 18 से 20 करोड़ रुपए का बकाया पेमेंट रोकने का आरोप लगाया था।
ट्रांसपोर्ट अधिकारियों ने मारे छापे इससे पहले कंपनी के कई शोरूम पर ट्रांसपोर्ट अधिकारियों ने छापे भी मारे थे। ट्रांसपोर्ट अधिकारियों ने ट्रेड सर्टिफिकेट नहीं होने के चलते कई शोरूम को बंद कर व्हीकल्स को जब्त किया था। इसके अलावा कंपनी को ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट की ओर से कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया था।