Home / Education / Best BTech CSE Colleges 2025

Best BTech CSE Colleges 2025

बेस्ट बीटेक कॉलेज: बीटेक कंप्यूटर साइंस के लिए झारखंड के टॉप कॉलेज, गूगल में मिलता है प्लेसमेंट(Best BTech Colleges: Top colleges in Jharkhand for BTech Computer Science, get placement in Google) :

बेस्ट बीटेक कॉलेज: इंजीनियरिंग के छात्रों की पहली पसंद कंप्यूटर साइंस ब्रांच होता है. ऐसे में अगर आप झारखंड में रहकर कंप्यूटर साइंस ब्रांच से इंजीनियरिंग करना चाहते हैं तो बेस्ट कॉलेजों के नाम यहां देख सकते हैं|

बेस्ट बीटेक कॉलेज: 12वीं के बाद:

इंजीनियरिंग के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए छात्र बीटेक कोर्स में एडमिशन लेते हैं. इसमें छात्रों की पहली पसंद कंप्यूटर साइंस ब्रांच है. ऐसे में अगर आप झारखंड में रहकर बीटेक कंप्यूटर साइंस कोर्स करना चाहते हैं तो यहां आपको बेस्ट इंजीनियरिंग कॉलेजों की लिस्ट मिल जाएगी. साथ ही कॉलेज में एडमिशन और प्लेसमेंट रिकॉर्ड भी देख सकते हैं.

बेस्ट बीटेक कॉलेज: झारखंड के बेस्ट कंप्यूटर साइंस कॉलेज :

आईआईआईटी रांची :

झारखंड की राजधानी रांची में स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (आईआईआईटी रांची) अपने इंजीनियरिंग कोर्स को लेकर मशहूर है. यह कॉलेज अपने कैंपस प्लेसमेंट के लिए मशहूर है. इस कॉलेज में इंजीनियरिंग के कई ब्रांच मौजूद है. यहां बीटेक कंप्यूटर साइंस ब्रांच में कुल 120 सीटें हैं|

THIS READ : https://niharkhabar24.com/category/education/

आईआईटी आईएसएम धनबाद :

इंजीनियरिंग कॉलेज की बात करें तो झारखंड के धनबाद में स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी इंडियन स्कूल ऑफ माइंस (आईआईटी आईएसएम धनबाद) का नाम टॉप लिस्ट में शामिल है. कई इंजीनियरिंग कोर्स कराने वाले इस संस्थान में कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग कोर्स काफी मशहूर है. यहां का हाईएस्ट प्लेसमेंट भी बीटेक कंप्यूटर साइंस ब्रांच से ही रहा है

आईआईटी धनबाद में कैंपस प्लेसमेंट के लिए टॉप मल्टी नेशनल कंपनियां आती हैं. यहां गूगल और माइक्रोसॉफ्ट जैसी कंपनियों से भी प्लेसमेंट ऑफर प्राप्त हो चुके हैं. इस कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट-आईआईटिज्म.एसी.इन पर जाना होगा.

एनआईटी जमशेदपुर :

झारखंड के खूबसूरत शहर जमशेदपुर में स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (नित जमशेदपुर) का कैंपस बेहद शानदार है. यहा कॉलेज अपने कैंपस प्लेसमेंट के लिए मशहूर है. इस कॉलेज में हाईएस्ट प्लेसमेंट प्लेसमेंट 82 लाख रुपये का देखा गया है. एनआईटी जमशेदपुर में बीटेक कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के छात्रों को प्लेसमेंट सेशन में मल्टी नेशनल कंपनियों में जॉब मिली है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *