Home / Finance / Attention PNB bankers, do online KYC before 10 April)

Attention PNB bankers, do online KYC before 10 April)

PNB बैंक वाले दें ध्यान, 10 अप्रैल से पहले करें ऑनलाइन KYC (Attention PNB bankers, do online KYC before 10 April) :

फॉलो करें ये आसान स्टेप्स :

Punjab National Bank (PNB) ने नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें यूजर्स से जरूरी काम करने के लिए कहा गया है। ये काम है- KYC Update… इसे आपको समय रहते करना होगा। अगर कोई यूजर ऐसा नहीं कर पाते हैं ,तो इसका सीधा असर उनके बैंक अकाउंट पर पड़ने वाला है।

पहले यूजर्स बैंक खाते से लेनदेन नहीं कर पाएंगे  इसे लगातार इग्नोर करने पर बैंक अकाउंट फ्रीज तक होने का खतरा बन सकता है। इसलिए आपको भी KYC को आज ही अपडेट कर लेना चाहिए। बैंक ने इसके लिए 10 अप्रैल की डेडलाइन सेट कर दी है।

PNB बैंक में KYC अपडेट करने के लिए आप बैंक विजिट कर सकते हैं। अगर आप ऐसा नहीं करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको ऑनलाइन भी एक ऑप्शन दिया जाता है। इस ऑप्शन की मदद से आपको बैंक खाते को अपडेट करने का ऑप्शन दिया जाता है। इस ऑप्शन को फॉलो करने के बाद आपका अकाउंट दुरुस्त हो जाएगा और कहीं जाने की भी जरूरत नहीं होगी।

तो चलिये इन स्टेप्स के बारे में आपको भी जानकारी देते हैं-

आपके पास मोबाइल बैंकिंग नहीं है और आप ऑफलाइन केवाइसी करवाना चाहते हैं तो आपको साधारण बैंक विजिट करना होगा। बैंक जाने के बाद आपको यहां KYC फॉर्म भरना होगा। इसे भरने के बाद बैंक में सब्मिट करवाना होगा।

इसके साथ सपोर्टिंग डॉक्यूटमेंट्स सब्मिट करवाने होंगे। इसे वेरिफाई करने के बाद आपकी KYC अपडेट हो जाएगी। ये काफी आसान होने वाला है।

this read now  –  https://niharkhabar24.com/category/finance/

कैसे कर सकते हैं PNB KYC Update –

ऑनलाइन KYC अपडेट करने के लिए आपको ऑनलाइन बैंक की ऐप डाउनलोड करनी होगी। PNB One ऐप को आप गूगल प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकते है।

इसके बाद आपको ऐप में लॉगइन करना होगा। यहीं पर आपको KYC सेक्शन दिखेगा। इसका स्टेटस आपको देखना होगा।

यदि KYC अपडेट पेंडिंग दिखता है, तो ‘Update KYC पर क्लिक करें।

OTP-आधारित आधार आइडेंटिफिकेशन के माध्यम से अपनी पहचान अप्रूव करें। मोबाइल नंबर पर OTP आने के बाद इसे दर्ज करें।

अब अगर बात करें कि KYC करने के लिए आपको क्या डॉक्यूमेंट्स चाहिए ? इसके लिए सबसे पहले आपके आधार कार्ड के साथ मोबाइल नंबर का रजिस्टर होना जरूरी है। ऐसा होने के बाद आपके पास PNB One App का लॉगइन होना चाहिए।

क्योंकि ऑनलाइन केवाइसी करने के लिए आपको इंटरनेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग का सहारा लेना होगा। इसके बाद आपको पास बैंक विजिट करने का भी ऑप्शन होगा।

KYC के नाम पर लोगों के साथ बहुत सारे फ्रॉड भी हो रहे हैं। ऐसे में बहुत जरूरी है कि आप सतर्क रहें।

आपको बैंक की तरफ से कोई भी लिंक नहीं दिया जाता है। हां, बैंक की तरफ से नोटिफिकेशन के लिए SMS जरूर भेजा जा सकता है। लेकिन कभी भी लिंक नहीं सेंड किया जाता है। अगर ऐसा कोई भी मैसेज आपको मिलता है तो इस पर क्लिक न करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *